अरबन डेवलपमेंट प्लान पर कार्यशाला आयोजित

साहिबगंज : नगर पर्षद के सभागार में रविवार को फीड बैंक संस्था की ओर से अरबन डेवलपमेंट प्लान पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यशाला में प्रशिक्षक देवब्रत कुमार ने बताया कि प्लान का डीपीआर बनाया जायेगा. इसके लिये सभी वार्ड पार्षद अपने वार्ड के समस्याओं का आकलन करें. उन्होंने बताया कि […]

साहिबगंज : नगर पर्षद के सभागार में रविवार को फीड बैंक संस्था की ओर से अरबन डेवलपमेंट प्लान पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यशाला में प्रशिक्षक देवब्रत कुमार ने बताया कि प्लान का डीपीआर बनाया जायेगा.
इसके लिये सभी वार्ड पार्षद अपने वार्ड के समस्याओं का आकलन करें. उन्होंने बताया कि इस प्लान के तहत शहरी क्षेत्र में शौचालय, अस्पताल का निर्माण कराया जायेगा.
इसकी 10 प्रतिशत राशि नगरपलिका, 20 प्रतिशत राज्य सरकार व 70 प्रतिशत केंद्र सरकार वहन करेगी. मौके पर नगर पर्षद के इओ मिथिलेश कुमार, नप अध्यक्ष राजेश गोंड, उपाध्यक्ष विनिता देवी, वार्ड पार्षद सुनीता देवी, जामुन दास, ललन सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >