साहिबगंज : मंगलवार को भी हूल दिवस के मौके पर जब सीएम भोगनाडीह पहुंचे तो हैलिपैड का जगह जहां निर्धारित था वहां हेलीकॉप्टर ना उतर कर पास की झाड़ियों के बीच एक समतल जमीन पर उतार दिया गया. दूसरी जगह पर हेलीकॉप्टर उतरते देख प्रशासनिक महकमे में अफरा तफरी मच गयी.
सुरक्षा कर्मी व प्रशासन हेलीकाप्टर की तरफ दौड़े और उन्हें सुरक्षा के घेरे में तुरंत ले लिया. डीसी व एसपी ने उसी झाड़ियों के पास जाकर सीएम का स्वागत किया. प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पायलट ने ऐसा किया था. कार्यक्रम पूरा होने के बाद सीएम बरहेट हाइ स्कूल के मैदान में खड़े दूसरे हेलीकॉप्टर से दुमका के लिए रवाना हो गये.
