अपहृत लड़की किशनगंज से बरामद

उधवा : राधानगर थाना पुलिस ने अमानत दियारा से अपहृत नाबालिग लड़की को बिहार के किशनगंज से बरामद किया है. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने बताया कि बीते 22 जून की संध्या अमानत दियारा की लड़की का अपहरण पश्चिम बंगाल के धुलियान निवासी फारूक शेख ने किया था. घटना को लेकर लड़की के पिता […]

उधवा : राधानगर थाना पुलिस ने अमानत दियारा से अपहृत नाबालिग लड़की को बिहार के किशनगंज से बरामद किया है. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने बताया कि बीते 22 जून की संध्या अमानत दियारा की लड़की का अपहरण पश्चिम बंगाल के धुलियान निवासी फारूक शेख ने किया था.
घटना को लेकर लड़की के पिता की शिकायत पर थाना कांड संख्या 210/15 भादवि की धारा 366ए का मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान के क्रम में लड़की के किशनगंज में रहने की जानकारी मिली. जिसके तहत सअनि जयराम सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल भेजा गया तथा शनिवार की रात्रि लड़की को बरामद किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की को न्यायालय में प्रस्तुत कर 164 के तहत बयान दर्ज करा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >