दो अलग-अलग मामले में प्राथमिकी दर्ज

उधवा : राधानगर थाना में दो अलग-अलग घटनाओं को लेकर दो प्राथमिकी दर्ज की गई. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मरतुफ मंडल टोला पूर्वी प्राणपुर निवासी साफर शेख ने मारपीट कर छिनतई के मामले में पश्चिमी प्राणपुर निवासी नुरसेद शेख, शंटु शेख एवं अनसुर शेख के विरुद्ध भादवि की धारा 341, 323, 504, […]

उधवा : राधानगर थाना में दो अलग-अलग घटनाओं को लेकर दो प्राथमिकी दर्ज की गई. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मरतुफ मंडल टोला पूर्वी प्राणपुर निवासी साफर शेख ने मारपीट कर छिनतई के मामले में पश्चिमी प्राणपुर निवासी नुरसेद शेख, शंटु शेख एवं अनसुर शेख के विरुद्ध भादवि की धारा 341, 323, 504, 379/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जबकि पूर्वी प्राणपुर की नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म करने की लिखित शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि 22 जून की रात्रि करीब नौ बजे वह शौच करने गई थी जहां गांव के निवासी मुख्तार शेख ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इस मामले को लेकर भादवि की धारा 376, 511/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >