साहिबगंज : जिले में छह बालू घाटों की नीलामी छह व सात जुलाई को होगी. यह बातें जिला खनन पदाधिकारी फेंकू राम ने कही. उन्होने कहा कि छह बालू घाट, जिसका रकवा 51.50 एकड़ हैं. डीसी के अनुमति के बाद मुखिया की उपस्थिति में इन घाटों की नीलामी की जायेगी.
इसमें गुमानी नदी के बरहरवा प्रखंड के हरिहरा पंचायत के पलोट नंबर 317, 147, 671, श्रीकुंड मौजा के आंधरकोठा के प्लॉट नंबर 7, 861,181 , मधवा पाड़ा मौजा के पलोट नंबर 1 पी के कुल रकवा छह एकड़, अगलोई मौजा के जमालपुर के प्लॉट नंबर 406,349, हस्तिपाड़ा के मौजा जूही बोना के प्लॉट नंबर 316, 1311, शिवापहाड़ मौजा के प्लॉट नांर 1, 719,655, 1650 के लिये तीन वर्षो का न्यूनतम डाक के लिये नीलामी की तिथि मुककर्र की गयी है.
