व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा बढ़ेगी

डीएसपी ने किया न्यायालय परिसर का निरीक्षण, कहा राजमहल : व्यवहार न्यायालय राजमहल की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुदीप सिंह व इंस्पेक्टर जीपी सिंह ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया. डीएसपी ने बताया कि कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ायी जायेगी. इसके लिए जिले से अतिरिक्त सुरक्षा बल […]

डीएसपी ने किया न्यायालय परिसर का निरीक्षण, कहा
राजमहल : व्यवहार न्यायालय राजमहल की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुदीप सिंह व इंस्पेक्टर जीपी सिंह ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया. डीएसपी ने बताया कि कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ायी जायेगी. इसके लिए जिले से अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की जायेगी
. न्ययालय के मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे. कोर्ट आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर उनकी पैनी नजर बनी रहेगी. मुख्य गेट से न्यायाधीश व कैदी वाहन ही प्रवेश करेगा. अधिवक्ता व अन्य लोगों का वाहन कोर्ट परिसर के बगल वाले रास्ते से अंदर जायेगा.
कैदी पर हो चुका है हमला
बता दें कि पांच जनवरी 2012 को राजमहल न्यायालय में हाजिरी देने आये कैदी सुबेश मंडल पर जानलेवा हमला किया गया था. इस दौरान कोर्ट परिसर में बमबाजी भी की गयी थी. इस घटना में कैदी सुबेश मंडल व सुरक्षा कर्मी बाल-बाल बच गये थे. इसके बाद तत्कालीन एसपी ए विजया लक्ष्मी ने राजमहल न्यायालय की सुरक्षा बढ़ा दी थी.
क्या कहते हैं एसपी
न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की जायेगी.
सुनील भास्कर, एसपी, साहिबगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >