मॉडल विद्यालय प्रवेश परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक

बरहेट : प्रखंड मुख्यालय स्थित +2 एसएसडी उच्च विद्यालय में मंगलवार को आयोजित मॉडल विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश के लिए नामांकन परीक्षा से पूर्व ही प्रश्न पत्र लीक हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. जिसकी पुष्टी करते हुए अंचलाधिकारी निर्मल सोरेन ने बताया कि उक्त परीक्षा में 45 बच्चे शामिल हुए थे. […]

बरहेट : प्रखंड मुख्यालय स्थित +2 एसएसडी उच्च विद्यालय में मंगलवार को आयोजित मॉडल विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश के लिए नामांकन परीक्षा से पूर्व ही प्रश्न पत्र लीक हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. जिसकी पुष्टी करते हुए अंचलाधिकारी निर्मल सोरेन ने बताया कि उक्त परीक्षा में 45 बच्चे शामिल हुए थे. परीक्षा से पूर्व ही छात्रों के बीच प्रश्न पत्र लीक हो गया था.
उन्होंने कहा कि जो प्रश्न पत्र परीक्षा से पूर्व छात्रों के पास मिले थे वह प्रश्न पत्र दिये गये प्रश्न पत्र से पूरी तरह मेल खा रहा था. उन्होंने बताया कि उपायुक्त साहेबगंज से प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी दे दी गयी है. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रघुनाथ दास ने भी जिला शिक्षा अधीक्षक भलेरियन तिर्की को दूरभाष पर प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी दी गई है. बीइइओ ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर परीक्षा ली गयी है, लेकिन जो तथ्य सामने आये हैं, उसकी जानकारी उपायुक्त को दी गयी है.
क्या कहते हैं उपायुक्त
डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच में प्रश्न पत्र लीक होने की बात सामने आती है तो परीक्षा को रद किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >