मौसम ने बदली करवट, साहिबगंज में 24 घंटे में 10.2 एमएम बारिश

साहिबगंज : मॉनसून की बारिश ने लगातार दूसरे दिन भी शहरवासियों को तर-बतर किया. बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है. लिहाजा लोग बारिश को जमकर आनंद ले रहे हैं. मंगलवार को पूरे दिन आसमान में जहां बादल छाये रहे, वहीं पूर्वा हवा के साथ रूक-रूक कर बारिश होती रही. कृषि विज्ञान केंद्र के […]

साहिबगंज : मॉनसून की बारिश ने लगातार दूसरे दिन भी शहरवासियों को तर-बतर किया. बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है. लिहाजा लोग बारिश को जमकर आनंद ले रहे हैं. मंगलवार को पूरे दिन आसमान में जहां बादल छाये रहे, वहीं पूर्वा हवा के साथ रूक-रूक कर बारिश होती रही. कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग ने शहर व आसपास इलाकों में कुल 10.2 एमएम बारिश होना रिकॉर्ड किया है.

बारिश से लुढ़का पारा

मौसम में आये बदलाव का असर तापमान पर भी दिखने लगा है. मंगलवार को शहर व आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >