साहिबगंज : हाल ही में क्लासिकल नृत्य युवा संस्कृति व सभ्यता को लेकर यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग लेने दक्षिण कोरिया गयी साहिबगंज की बिटिया कल्याणी कुमारी अपने शहर लौट आयी है.
उसने बताया कि एक जून तक दिल्ली में युवा खेल संस्कृति मंत्रलय की ओर से उन्हें कोरिया भाषा का प्रशिक्षण दिया गया. इसके बाद दिल्ली से पूरे देश से पहुंचे 20 छात्राओं की टीम के साथ दक्षिण कोरिया भेजा गया. देश के पूवरेत्तर व झारखंड के इलाके से जाने वाली यह इकलौती प्रतिभागी थी. प्रभात खबर से बातचीत में कल्याणी ने कहा है कि शॉटकट से जायज मुकाम नहीं मिल सकता, इसके लिए मेहनत करने की जरूरत होती है.
कहा कोरिया में महिलाओं को जो तवज्जो दी जाती है वह काबिले तारीफ है. व्यवस्था के मामले में भारत से वह काफी भिन्न है. सभ्यता संस्कृति के मामले में भारत का कोई सानी नहीं. उसने कहा वहां के लोग गंदगी नहीं फैलाते. शायद ही कहीं गंदगी देखने को मिल जायें.
यातायात भी बेहद खूबसूरत. सभी ट्रैफिक का बखूबी पालन करते हैं. कारण कि वहां के लोग इस मामले में काफी जागरूक हैं. कहा कि चियोनान में भारत की ओर से नगाड़े संग ढोल बाजे, गुजराती नृत्य प्रस्तुत किये. वहां पर नानता कोरियर म्यूजिकल की जानकारी दी गयी. भारत व कोरिया के कलचर के बारे में बताया गया.
22 को सम्मानित करेगा कॉलेज
22 जून को साहिबगंज महाविद्यालय कल्याणी सिंह को सम्मानित करेगा. साहिबगंज कॉलेज व सिदो कान्हू विश्व विद्यालय का नाम रोशन करने पर उन्हें सम्मानित किया जायेगा. यह जानकारी प्रो रंजीत कुमार सिंह ने दी.
