राजमहल : स्थानीय निरीक्षण भवन में धर्म जागरण की बैठक जिला संयोजक संत कुमार घोष की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से प्रांत प्रमुख विजय घोष उपस्थित थे. श्री घोष ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कुछ समुदायों द्वारा विरोध किया जा रहा है.
मगर आज भी कई ऐसे है जो हिंदू व्रत में आस्था रखते हैं. अत: खुले मंच पर आकर योग का स्वागत करें. मौके पर प्रो जितेंद्र प्रसाद साहा, संजीव दे, राजेश अग्रवाल, परमानंद बाबा, कालीचरण मंडल, काली राय, राजेश पांडे सहित अन्य उपस्थित थे.
