साहिबगंज : अंचल कार्यालय में मंगलवार को शहर के ग्रीन होटल से लेकर फेरी घाट तक सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाये गये दुकानों को हटाने को लेकर सीओ विपिन दुबे ने नप के कर्मचारी, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता व नगर थाना पुलिस के साथ बैठक की. बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रीन होटल से लेकर फेरी घाट तक सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पर्षद के अमीन के द्वारा सड़क की मापी करायी जायेगी.
इसके बाद सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण को हटाया जायेगा. सीओ ने बताया कि एसडीओ जीतेंद्र देव के निर्देशानुसार अंचलाधिकारी, नगर थाना पुलिस, नगर पर्षद व पथ प्रमंडल विभाग अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई कर रही है. इस मौके पर पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार, नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार व अन्य उपस्थित थे.
