साहिबगंज : बिजली की चोरी के आरोप में शहर के मजहर टोला व एकरा कॉलोनी के पांच लोगों के खिलाफ विद्युत बोर्ड के एई मुरली मनोहर प्रसाद ने बोरियो जिरवाबाड़ी ओपी में मामला दर्ज कराया है.
एई श्री प्रसाद के मुताबिक जांच में मो नियाज, सब्बो खान, मो शहजाद, मो अंजू शाहिन व मो इमाम पर चोरी कर बिजली का उपयोग करने का आरोप है. वहीं उधर जेई अलका राज के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान तीन लोगों पर नगर थाना में बिजली चोरी के आरोप में मामला दर्ज कराया है.
