नमामि गंगे योजना : शहर को सुंदर बनाने का काम शुरू, महापुरुषों की प्रतिमा का रख-रखाव करेंगे स्थानीय बैंक
साहिबगंज : नमामि गंगे योजना के तहत साहिबगंज को संवारने के नित नये-नये काम किये जा रहे हैं. केंद्रीय पदाधिकारियों की नजर पहली बार साहिबगंज पर इतनायत हुई है. अब साहिबगंज शहर को खूबसूरत बनाने के लिए थोड़ी जिम्मवेारी बैंकों को भी दे दी गयी है. इस योजना में डीसी ने शहर में लगे महापुरुषों की प्रतिमा के रखरखाव की जिम्मेवारी शहर के बैंकों को दी है.
अब बैंक अपनी राशि से इन महापुरुषों की प्रतिमा को सुंदर बनाये रखेंगे. इसपर उन्होंने बैंकों के पदाधिकारियों के साथ शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक की और अलग-अलग बैंकों को जिम्मेदारी सौंप दी. वहीं राजमहल में भी बैंकों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहां भी नगर पंचायत ने बैंक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिम्मेदारी बांटी है.
डीसी ने बैंकों से कहा है कि वे प्रतिमाओं की नित सफाई व सजाने, सौंदर्यीकरण का काम करेंगे. इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस काम को चैलेंज के तहत स्वीकार करना होगा. बैंक जैसे चाहे प्रतिमा स्थल को सुंदर रख सकते हैं. काम ऐसा हो कि देखते ही प्रतीत हो कि साहिबगंज शहर अब बदल रहा है.
कहां-कहां लगेंगे होर्डिग
साहिबगंज शहरी क्षेत्र
लंच घाट, ओझा टोली घाट, मुक्तेश्वर धाम घाट, शकुंतला स्नान घाट एवं बिजली घाट इत्यादि.
राजमहल शहरी क्षेत्र
सूर्यदेव घाट, गुरू द्वारा घाट, नीलकोठी घाट, संगत घाट, शमशान घाट, फुलबड़िया चौंक, भीडीजे क्लब के सामने, नया बाजार मध्य विद्यालय, मरखा बाबा चौक, पहाड़ मोड़, नवगाछी मध्य विद्यालय के सामने, मंगलहाट चौंक इत्यादि.
बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि बैनर एवं होर्डिग निर्माण के लिए उप विकास आयुक्त एवं निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, साहिबगंज से संपर्क कर लें.
अग्रिम बैंक, साहिबगंज को इसकी जवाबदेही सौंपी गयी कि वे उपर्युक्त एवं अन्य सभी बैंक संपर्क स्थापित कर उक्त स्थानों पर बैनर एवं होर्डिग लगवाने का कार्य पूर्ण करायेंगे.
