छापेमारी करने राधानगर पहुंची तेलांगना पुलिस

उधवा : तेलंगना स्थित मलकाश गिरी थाना पुलिस जाली नोट का कारोबार करने वाले आरोपियों की खोज में शनिवार को राधानगर थाना क्षेत्र के पियारपुर गांव पहुंची. हालांकि पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी. पुलिस सूत्रों की मानें तो तेलांगना पुलिस ने विगत एक जून 2015 को यापननगर पेट्रोल पंप के निकट स्थित […]

उधवा : तेलंगना स्थित मलकाश गिरी थाना पुलिस जाली नोट का कारोबार करने वाले आरोपियों की खोज में शनिवार को राधानगर थाना क्षेत्र के पियारपुर गांव पहुंची. हालांकि पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी.
पुलिस सूत्रों की मानें तो तेलांगना पुलिस ने विगत एक जून 2015 को यापननगर पेट्रोल पंप के निकट स्थित जेबीएस किचन वर्ल्ड शॉप दुकान में जाली नोट के साथ चायवरावाद निवासी सहवान शेख को पुलिस ने पकड़ा था.
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के क्रम में पुलिस ने तीन लाख रुपये जब्त किया था. इनमें सिर्फ एक हजार के नोट थे. सूचक सोहन चौताल के बयान पर मलकाश गिरी थाना में कांड संख्या 407/15 भादवि की धारा 489 इ, 420बी, 468, 471, 201 के तहत सहवान शेख सहित अन्य छह लोगों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया गया था.
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर जाली नोट उपलब्ध कराने वाले पियारपुर निवासी शायद अली के घर पर छापेमारी की गयी. लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली. छापेमारी अभियान में तेलंगना के पुलिस इंस्पेक्टर ई जहांगीर के साथ राधानगर थाना पुलिस मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >