एक ट्रैक्टर कोयला जब्त

बरहेट के कदमा में गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी बरहेट : बरहेट थाना क्षेत्र के कदमा गांव में गुमानी नदी के किनारे बरहेट थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ट्रैक्टर कोयला जब्त किया. थाना प्रभारी श्री चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार […]

बरहेट के कदमा में गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
बरहेट : बरहेट थाना क्षेत्र के कदमा गांव में गुमानी नदी के किनारे बरहेट थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ट्रैक्टर कोयला जब्त किया. थाना प्रभारी श्री चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. छापेमारी टीम में सअनि धीरेश मोहन प्रसाद, सीताराम सिंह एवं सीताराम पासवान आदि शामिल थे.
पुलिस ने कदमा गांव में नदी किनारे से कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त किया. हालांकि ट्रैक्टर का चालक भागने में सफल रहा. जब्त किये गये ट्रैक्टर में नंबर अंकित नहीं है. जो जांच का विषय है. श्री चौधरी ने बताया कि जब्त कोयला के मामले में जांच जारी है. खबर लिखे जाने तक थाना में कांड दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी.
लगा ट्रकों का जाम, परेशानी
साहिबगंज. शहर के बघवा कुआ के पास मंगलवार की सुबह छह बजे घंटों ट्रकों का जाम लग गया. इससे एनएच 80 पर परिचालन बाधित रहा. सूचना पाकर नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम को हटाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >