एसपी ने की क्राइम मीटिंग, थानेदारों को दिया निर्देश
साहिबगंज : पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय में सोमवार को मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता एसपी सुनील भास्कर ने की. इस दौरान श्री भास्कर ने मई माह में हुए आपराधिक घटनाओं के अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों व आपराधिक प्रवृति के लोगों पर नजर रखें. तभी अपराध को कंट्रोल किया जा सकता है.
साथ ही सभी पदाधिकारी थाना क्षेत्र के लोगों से अच्छा संबंध बनाने का प्रयास करे ताकि अपराध पर ग्रामीणों के सहयोग से अंकुश लगाया जा सके. इसके अलावा रात्रि गश्ती में कोताही न बरतने का निर्देश दिया. ऐसा करने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की बात कही.
सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामले का जल्द निष्पादन, कुर्की जब्ती वारंट का निष्पादन, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी जल्द करने का निर्देश दिया. इस अवसर डीएसपी चंद्रमोहन झा, प्रशिक्षु डीएसपी संदीप भगत, प्रकाश सोय, मेजर रफाइल मिंज, साज्रेट जसवंत लकड़ा, नगर थाना प्रभारी राजेश टुडू, ओपी थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी, बोरियो थाना प्रभारी विनोद तिर्की, बरहेट थाना प्रभारी ब्रrादेव चौधरी, कोटालपोखर थाना प्रभारी अशोक कुमार, तालझारी थाना प्रभारी प्रयाग दास, रांगा थाना प्रभारी अश्लोक सिंह, बरहरवा थाना प्रभारी राधेश्याम राम आदि थे.
