सूख चुका है कुआं व चापानल
प्रशासन की ओर से अब तक नहीं हुई कोई पहल
तालझारी : राजमहल प्रखंड क्षेत्र के कसवा पंचायत अंतर्गत कालापत्थर गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा है. गांव के सभी चापानल व कुआं सुख गये हैं. ग्रामीण पानी के लिए पूरी तरह से गंगा पर निर्भर है. आलम यह है कि घर की महिलाओं को दिन में चार से पांच बार एक किलोमीटर दूर गंगा तट पर पानी लाने के लिए जाना होता है.
