साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने शुक्रवार की रात कबूतरखोपी में छापेमारी कर एक युवक को 15 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
जुआ खेलते चार धराये : साहिबगंज . जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने शुक्रवार की रात को अंजुमननगर स्थित बिजली ग्रिड के पास छापेमारी कर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
