सड़क दुर्घटना में तीन घायल

राजमहल : राजमहल-तीनपहाड़ मुख्य पथ पर काजीगांव के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में तीन घायल हो गये. घायल काजीगांव निवासी राजा यादव (50 वर्ष), कटघर निवासी राहुल कुमार महतो (23 वर्ष) तथा बुधुवा (21 वर्ष) को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया. राहगीरों के मुताबिक राहुल व बुधुवा मोटरसाइकिल से तीनपहाड़ […]

राजमहल : राजमहल-तीनपहाड़ मुख्य पथ पर काजीगांव के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में तीन घायल हो गये. घायल काजीगांव निवासी राजा यादव (50 वर्ष), कटघर निवासी राहुल कुमार महतो (23 वर्ष) तथा बुधुवा (21 वर्ष) को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया. राहगीरों के मुताबिक राहुल व बुधुवा मोटरसाइकिल से तीनपहाड़ की ओर जा रहे थे.
क्रम में गाड़ी का संतुलन खो जाने से काजीगांव में सड़क किनारे खड़े राजा यादव को ठोकर मार दी. जिसमें तीनों बुरी तरह घायल हो गये. इलाज कर रहे चिकित्सकों ने मरीज की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. मामले को लेकर थाना पुलिस छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >