प्रदूषण नियंत्रण को लेकर लोक सुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, बोले अधिकारी
राजमहल : प्रखंड क्षेत्र के कसवा पंचायत अंतर्गत मंगलहाट स्थित मेसर्स डालमिया एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड आरक्यूएस कंपनी में शनिवार को झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा पर्यावरण स्वीकृति के लिए लोक सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता साहिबगंज के अपर समहर्ता निरंजन कुमार ने की.
श्री कुमार ने प्लांट व माइंस क्षेत्र के सटे गांव के ग्रामीणों से समस्याएं सुनी. कहा कि कंपनी द्वारा ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के बाद ही पर्यावरण स्वीकृति कंपनी को देने की दिशा में पहल की जायेगी. पदाधिकारियों ने कालापत्थर गांव का भी निरीक्षण किया.
