बरहेट : थाना क्षेत्र के मुग्दीमाला से थाना पुलिस ने चौकीदार के सूचना पर अज्ञात एक (35) वर्षीय महिला का शव बरामद किया. चौकीदार की सूचना मिलने के साथ ही थाना पुलिस पूर्वाह्न् 10 बजे से ही मौके पर पहुंच कर शव को नाले से निकालने का प्रयास में जुट गई थी.
लेकिन लगभग सात घंटे पर शव को निकाला गया. पुलिस ने शव को प्रथम दृष्टया 5-6 दिनों से नाले मे पड़े रहने की आशंका व्यक्त की है. समाचार भेजे जाने तक महिला की कोई पहचान नहीं की जा सकी है. मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा, धीरेश मोहन प्रसाद, सीताराम सिंह, सीताराम पासवान के अलावे अन्य पुलिस बल मौजूद थे.
