साहिबगंज : पुलिस लाइन स्थित सीसीटीएनएस कक्ष में गुरुवार को एसपी सुनील भास्कर से डीजीपी आरके पांडेय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीए ऑनलाइन एफआइआर दर्ज करने की व्यवस्था की समीक्षा की. डीजीपी ने एसपी को सभी थानों में ऑनलाइन एफआइआर की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया.
साथ ही ऑनलाइन एफआइआर में कोरम नंबर एक, दो, तीन व चार को संबंधित थाना प्रभारियों को स्वयं भरने का निर्देश दिया. इसके अलावा डीजीपी ने डीआइओ उमेश सिंह से बीएसएनएल नेटवर्क के बारे में भी जानकारी ली. इस मौके पर डीएसपी चंद्रमोहन झा व अन्य उपस्थित थे.
