बरहेट : थाना क्षेत्र के सोनाजोरी कुम्हार टोला लाराघुटु निवासी कमला देवी ने बरहेट थाना में आवेदन देकर गाली-गलौज व डायन कह कर मारपीट करने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा है कि गांव के ही गंगासागर पंडित, बहादुर पंडित विशाखा देवी ने उनके साथ मारपीट की और डायन कह कर प्रताड़ित किया.
आवेदन के आधार पर थाना पुलिस ने 74/15 डायन अधिनियम के तहत नामजद तीन अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
