साहिबगंज : जिला स्थापना समिति द्वारा लिपिकों का स्थानांतरण व पदस्थापना का झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुरजोर विरोध किया.
इस दौरान महासंघ के मुख्य संरक्षक विमल किस्कू व जिला मंत्री राजीव पांडेय ने बताया कि पांच साल व उससे अधिक के लिपिकों का स्थानांतरण के लिए नियम अपनाया गया उसका अनुपालन सही ढंग से नहीं किया गया है. शाखा द्वारा स्थापना समिति को गुमराह कर सही बातों की जानकारी नहीं दी गयी है. वहीं पांच वर्ष से कम समय के लिपिक का भी स्थानांतरण कर दिया गया है. इससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है.
