बरहरवा : अरविंद पाठशाला कैंपस में शनिवार को पेंशनर समाज बरहरवा, पतना के कार्यकारिणी समिति की बैठक अध्यक्ष बीबी भगत की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में एसबीआइ, बरहरवा के शाखा प्रबंधक बीके सोरेन को अतिथि थे.
इस दौरान पूर्व सचिव के बकाया राशि के भुगतान, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रमुख के कार्यकाल का विस्तार को लेकर चर्चा की गयी मौके पर सचिव सोहनलाल सुमन, काली प्रसाद गुप्ता, जगदीश प्रसाद साह, राम नारायण सिंह, व्रजमोहन महतो, बैद्यनाथ शर्मा, केदारनाथ आदि थे.
