संवाददाता, साहिबगंजजिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंजुमनगर पहाड़ी में बीती रात मोटरसाइकिल हादसे मंें पीरपैंती थाना क्षेत्र के गोकुल मथुरा निवासी हरेंद्र ठाकुर के पुत्र 29 वर्षीय विकास ठाकुर की मृत्यु हो गई. पहाड़ी पर से काम कर पथरीला सड़क की ओर से आ रहा था. रात 8 बजे उनका मोटरसाइकिल स्लीप कर गया. जिससे उसके सर के पीछे एवं सीने में चोट लगी है. स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज किया गया. लेकिन हालत खराब होने के कारण रेफर कर दिया गया. भागलपुर में इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई. शव का पोस्टमार्टम कर उनके परिजन को सौंप दिया गया. गुरुवार देरशाम कहलगांव घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. ज्ञात हो कि दो वर्ष पहले ही नवादा में उनकी शादी हुई थी. उनका एक पुत्र है. बाबा प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर पवन यादव के महादेवगंज के पहाड़ी पर मुंशी के पद पर कार्यरत था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक की मौत
संवाददाता, साहिबगंजजिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंजुमनगर पहाड़ी में बीती रात मोटरसाइकिल हादसे मंें पीरपैंती थाना क्षेत्र के गोकुल मथुरा निवासी हरेंद्र ठाकुर के पुत्र 29 वर्षीय विकास ठाकुर की मृत्यु हो गई. पहाड़ी पर से काम कर पथरीला सड़क की ओर से आ रहा था. रात 8 बजे उनका मोटरसाइकिल स्लीप कर गया. जिससे उसके […]
