ओके...... मिर्जाचौकी में बिजली की स्थिति दयनीय

-तीन से चार घंटे ही मिल रही है बिजलीमंडरो. प्रखंड मुख्यालय मंडरो सहित भगैया, मिर्जाचौकी के बिजली उपभोक्ता बिजली की घोर संकट से जूझ रहे है. क्षेत्र में प्रतिदिन मात्र तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है. इस कारण उपभोक्ताओं में रोस व्याप्त है. मंडरो भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत ने नराजगी जाहिर […]

-तीन से चार घंटे ही मिल रही है बिजलीमंडरो. प्रखंड मुख्यालय मंडरो सहित भगैया, मिर्जाचौकी के बिजली उपभोक्ता बिजली की घोर संकट से जूझ रहे है. क्षेत्र में प्रतिदिन मात्र तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है. इस कारण उपभोक्ताओं में रोस व्याप्त है. मंडरो भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत ने नराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मिर्जाचौकी नाम नगर पावर सब स्टेशन से जो बिजली मिल रही है वो पर्याप्त नहीं है. आये दिन फॉल्ट व तार टूटने की समस्या लगी रहती है. विभाग के द्वारा जो भी तार खींचा गया है वो काफी घटिया है. व्यवस्था में अगर सुधार नहीं हुआ तो भाजपा मंडरो प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन को विवश हो जायेंगे. इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक ताला मरांडी से दूरभाष से पूछा गया तो बिजली समस्या पर बोलते हुए कहा कि हमारी लड़ाई सरकार के खिलाफ नहीं है. हमारी लड़ाई सिर्फ व्यवस्था के खिलाफ है. जनता की समस्या हमारी समस्या है. अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जनता के साथ मिलकर बिजली विभाग के विरुद्ध आंदोलन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >