बोरियो के खैरवा में रैयत की जमीन पर सड़क बनाने का विरोध

पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम रैयतों के साथ मिले डीसी सेमांगा मुआवजामुआवजा नहीं मिलने पर झामुमो करेंगस आंदोलनसंवाददाता, साहिबगंजबोरियो के खैरवा में रैयती जमीन पर पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण करने के विरोध में बुधवार को बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने रैयतों के साथ समाहरणालय का घेराव किया. साथ ही डीसी उमेश प्रसाद सिंह व […]

पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम रैयतों के साथ मिले डीसी सेमांगा मुआवजामुआवजा नहीं मिलने पर झामुमो करेंगस आंदोलनसंवाददाता, साहिबगंजबोरियो के खैरवा में रैयती जमीन पर पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण करने के विरोध में बुधवार को बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने रैयतों के साथ समाहरणालय का घेराव किया. साथ ही डीसी उमेश प्रसाद सिंह व एसडीओ जितेंद्र देव से मुलाकात की. इस दौरान पूर्व विधायक श्री हेंब्रम ने डीसी से सड़क निर्माण कार्य पर रैयतों को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत अविलंब मुआजवा दिलाने की मांग की. उन्होंने बताया कि खैरवा बोरियो से बियासी-हाथीगढ़ होते हुए बरहेट तक पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसमें दर्जनो मौजा के सैकड़ो रैयत की जमीन सड़क में आ रही है. सड़क निर्माण कंपनी ने रैयत की जमीन पर बलपूर्वक निर्माण कार्य करा रही है. विरोध करने पर रैयत को कंपनी के कर्मचारी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं. वहीं बियासी मौजा में आदिवासियों के धार्मिक स्थल जाहेर स्थान को भी निर्माण कंपनी ने नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा कि प्रशासन को अविलंब रैयत को उनकी जमीन अधिग्रहण का मुआवजा देना चाहिए. अन्यथा झामुमो की ओर से जोरदार आंदोलन किया जायेगा. इधर, डीसी ने मामले की जांच कर न्याय संगत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. इस मौके पर पौलुस मुर्मू, एम तांती, विजय कुमार, धरमु सोरेन, छोटका हेंब्र्रम, नुनू हेंब्रम, विजय मुर्मू समेत आदि थे……………फोटो नंबर 20 एसबीजी 17 हैकैप्सन : बुधवार को समाहरणालय में डीसी से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >