मुन्ना की तलाश : चानन में पुलिस ने की छापेमारी

मामला भाजयुमो नेता गब्बर पासवान की हत्या का प्रतिनिधि, साहिबगंजभाजयुमो नेता गब्बर पासवान की हत्या के आरोपित मुन्ना मंडल की गिरफ्तारी के लिए जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर बुधवार को चानन में छापेमारी की. हालांकि इस दौरान पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा. बता दें कि पुलिस को सूचना मिली की चानन स्थित […]

मामला भाजयुमो नेता गब्बर पासवान की हत्या का प्रतिनिधि, साहिबगंजभाजयुमो नेता गब्बर पासवान की हत्या के आरोपित मुन्ना मंडल की गिरफ्तारी के लिए जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर बुधवार को चानन में छापेमारी की. हालांकि इस दौरान पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा. बता दें कि पुलिस को सूचना मिली की चानन स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे मुन्ना मंडल व अन्य लोग जुआ खेल रहा है. पुलिस के पहुंचने से पहले ही मुन्ना भाग गया. इधर, पुलिस ने यहां कुछ लोगों से पूछताछ की, लेकिन मुन्ना से जुड़ी कोई सूचना हाथ नहीं लगी. छापेमारी दल में प्रशिक्षु डीएसपी प्रकाश सोय, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी ऋषिकेश कुमार आदि थे.हत्यारोपित को भेजा जेलगढ़वा से गिरफ्तार हुए हत्या के आरोपित लालू पासवान, अप्राथमिक अभियुक्त विजय पासवान व बबलू पासवान को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है . इससे पहले तीनों आरोपितों का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराया गया. ज्ञात हो कि गब्बर पासवान के हत्या के मामले में पुलिस ने लालू पासवान, एएसआइ विजय पासवान व बबलू पासवान को गढ़वा से गिरफ्तार किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >