ओके::प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में वेतन भुगतान नहीं होने की चर्चा

-शिक्षकों में रोष-दो माह से आवंटन के बावजूद वेतन का भुगतान नहीं किया गया-मध्याह्न भोजन मद की राशि समय पर विद्यालय को आवंटित करने की मांगफोटो नं 9 एसबीजी 24 हैं.कैप्सन: शनिवार को बैठक करते शिक्षक प्रतिनिधि, तालझारीझारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रखंडस्तरीय बैठक शनिवार को कन्या मध्य विद्यालय तालझारी में नागेंद्र सिंह की अध्यक्षता […]

-शिक्षकों में रोष-दो माह से आवंटन के बावजूद वेतन का भुगतान नहीं किया गया-मध्याह्न भोजन मद की राशि समय पर विद्यालय को आवंटित करने की मांगफोटो नं 9 एसबीजी 24 हैं.कैप्सन: शनिवार को बैठक करते शिक्षक प्रतिनिधि, तालझारीझारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रखंडस्तरीय बैठक शनिवार को कन्या मध्य विद्यालय तालझारी में नागेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें शिक्षकों की मुख्य मांग पिछले दो माह से आवंटन रहने के बावजूद वेतन भुगतान नहीं होने पर चर्चा की गयी. इस मौके पर मौजूद शिक्षकों ने इस बात पर आक्रोश व्यक्त किया कि जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में 16 अप्रैल 2015 को आवंटन राज्य से आने के बावजूद प्राथमिक शिक्षकों का वेतन वितरण नहीं किया गया है. वर्तमान में शिक्षक आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. बैठक में मध्याह्न भोजन मद की राशि समय पर विद्यालय को आवंटित करने, शिक्षकों की प्रोन्नति में उत्पन्न बाधा दूर करने, 12 वर्षीय वरीय वेतनमान देने, नवनियुक्त शिक्षकों का शैक्षणिक प्रमाण पत्र सत्यापित कराते हुए यथाशीघ्र वेतन चालू करने संबंधी मांग की गयी. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन कुमार जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय पर प्राथमिक शिक्षकों के साथ भेद-भाव करने का आरोप लगाया गया है. कहा कि इसी कार्यालय के अन्य कर्मियों का आवंटन वितरण कर दिया गया है. इस दौरान राजकिशोर चौधरी, सागनेन यदुनाथ, पुष्कर परासर, सुनील टुडू, शैलेश गुप्ता, अतिकुर रहमान, साहब हसन, कौर्निलियस मुर्मू, राजकिशोर मंडल, देवाशीष सिंह सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >