जाति प्रमाण पत्र पुन: निर्गत करने की मांग को लेकर 4 मई से अनिश्चितकालीन धरना

शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से निकाली गयी मोटरसाइकिल रैली, किया एलान

बरहरवा

शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी बरहरवा के सदस्यों द्वारा शेरशाबादी जाति प्रमाण पत्र पुनः निर्गत करने की मांग को लेकर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गांवों में मोटरसाइकल रैली निकाली गयी. रैली श्रीकुंड हाई स्कूल मैदान से निकलकर पलासबोना, मधुवापाड़ा, अब्दुल्लापुर, हस्तीपाड़ा, जूहीबोना, पुरूलिया, नक्सीमल, जमालपुर ब्रिज, अंधारकोठा, श्रीकुंड ब्रिज मोड़, महाराजपुर, रूपसपुर, बिंदुपाड़ा, कांकजोल सहित अन्य गांवों का दौरा किया. इस दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने 4 मई से प्रखंड सह अंचल मुख्यालय बरहरवा में आयोजित होने वाले अनिश्चितकालीन धरना को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया. विदित हो कि बरहरवा प्रखंड में शेरशाहबादी समुदाय की बड़ी आबादी निवास करती है, जो सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ी हुई है. पूर्व में इस समुदाय के लोगों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाते थे. जिससे उन्हें शिक्षा, रोजगार एवं सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता था. लेकिन पिछले कुछ वर्षों से शेरशाहबादी समुदाय को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करना बंद कर दिया गया है. जिसके कारण समुदाय के युवाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौके पर मुखिया मो इश्तियाक, आजमाइल शेख, इंतेखाब आलम, फहीम शेख, नईम अख्तर, आफताब आलम, शाहीन अख्तर सहित सैकड़ों मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >