ओके :::::: युवक को लड़की से छेड़खानी करना पड़ा महंगा

ग्रामीणों ने जमकर पीटा, घायलपुलिस अभिरक्षा में जिला सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज नगर प्रतिनिधि, साहिबगंज जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के लोहंडा पहाड़ पर क्रशर में काम कर रहे मजदूर काटरगंज निवासी रामचंद्र मंडल के पुत्र संतोष मंडल को लड़की से छेड़खानी करने के मामले में लोहंडा के दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार की […]

ग्रामीणों ने जमकर पीटा, घायलपुलिस अभिरक्षा में जिला सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज नगर प्रतिनिधि, साहिबगंज जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के लोहंडा पहाड़ पर क्रशर में काम कर रहे मजदूर काटरगंज निवासी रामचंद्र मंडल के पुत्र संतोष मंडल को लड़की से छेड़खानी करने के मामले में लोहंडा के दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार की दोपहर जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही ओपी थाना पुलिस लोहंडा पहाड़ पहुंच कर ग्रामीणों के चंगुल से संतोष को मुक्त कराकर उसे इलाज के लिये जिला सदर अस्पताल में भरती कराया. जानकारी के अनुसार घायल संतोष शुक्रवार को लोहंडा पहाड़ पर क्रशर में काम करने के दौरान लड़की से छेड़खानी की थी. जिसकी सूचना पर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >