रवींद्र संगीत टैगोर की देन : विधायक

कवि रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती मनीसंवाददाता, साहिबगंजरवींद्र संगीत टैगोर की देन है. उसके धुन सुनने से मन में एक नये उल्लास का वातावरण प्रफुल्लित हो जाता है. यह बातें विधायक अनंत ओझा ने शनिवार को स्टेशन चौक पर आयोजित रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती कार्यक्रम में कही. उन्होंने कहा कि कविवर भारत के पहले […]

कवि रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती मनीसंवाददाता, साहिबगंजरवींद्र संगीत टैगोर की देन है. उसके धुन सुनने से मन में एक नये उल्लास का वातावरण प्रफुल्लित हो जाता है. यह बातें विधायक अनंत ओझा ने शनिवार को स्टेशन चौक पर आयोजित रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती कार्यक्रम में कही. उन्होंने कहा कि कविवर भारत के पहले व्यक्ति थे, जिनको 1929 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया. वहीं बंग समाज के केंद्रीय सचिव हिमांशु शेखर गुहा ने सभी स्कूलों में बंगला भाषा की पढ़ाई कराने के लिए प्रयास करने की बात कही. इसके पूर्व स्टेशन परिसर में रवींद्र संगीत बजाया गया. इस अवसर पर निखिल भारत बंग समाज के सचिव संतावना पाल, जय दा, विप्लव चटर्जी, शंकर सिंह राय, चिरंजीत चटर्जी, विनोद यादव, समीर, मुरलीधर ठाकुर, अरूप चटर्जी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुफक्केर हुसैन, वैद्य कविराज, स्वप्न चक्रवर्ती, संजय डे, काजल सरकार, प्रदीप डे, उत्तम कुमार आदि थे. टैगोर की प्रतिमा के समक्ष जलायी मोमबत्ती शहर के स्टेशन प्रांगण में शनिवार को रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती पर मोमबत्ती जला कर बंग समाज के सदस्यों ने जलेबी का वितरण किया. इस अवसर पर बंग समाज के अनूप मल्लिक, मनोरंजन गुप्ता, हरेंद्र नाथ राय आदि थे…………….फोटो न0ं 9 एसबीजी 3 हैकैप्सन- शनिवार को रविन्न्र नाथ ठाकुर की जयंती मनाते विधायक व बंग समाज के सदस्यगण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >