दिवंगत चिकित्सक के परिजनों से मिले विधायक अनंत ओझा

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजराजमहल विधानसभा के विधायक अनंत ओझा ने शुक्रवार को इंदिरा कॉलोनी में दिवंगत चिकित्सक डॉ आरबी चौधरी के घर पहुंचे और डॉ चौधरी की पत्नी निर्मला देवी, भाई रामेश्वर चौधरी, पुत्र अंशु चौधरी, अंकित चौधरी से मिले और ढाढ़स बंधाया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से मिलकर हर संभव सहायता उपलब्ध […]

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजराजमहल विधानसभा के विधायक अनंत ओझा ने शुक्रवार को इंदिरा कॉलोनी में दिवंगत चिकित्सक डॉ आरबी चौधरी के घर पहुंचे और डॉ चौधरी की पत्नी निर्मला देवी, भाई रामेश्वर चौधरी, पुत्र अंशु चौधरी, अंकित चौधरी से मिले और ढाढ़स बंधाया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से मिलकर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करूंगा. सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है. घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधी शीघ्र गिरफ्तार होंगे. इधर, डॉ चौधरी की पत्नी ने कहा कि हमारे पास जो भी जमा पूंजी थी वह अपहरणकर्ता को दे दिया. अब कुछ भी नहीं बचा है. पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती है. नहीं तो आज यह दिन देखने को नहीं मिलता. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार, मनोज पासवान, अनंत सिन्हा, पंकज चौधरी, सुनील सिंह, सुनील यादव, कार्तिक साह आदि थे……….फोटो नं 8 एसबीजी 7हैं.कैप्सन: शुक्रवार को डॉ चौधरी की पत्नि व पुत्र से वार्त्ता करते विधायक अनंत ओझा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >