सूचना तंत्र को मजबूत करें थाना प्रभारी

आरक्षी अधीक्षक ने की मासिक क्राइम मीटिंग, कहा : साहिबगंज : सूचना तंत्र को सभी थाना प्रभारी मजबूत करें. यह बातें जिले के पुलिस कप्तान सुनील भास्कर ने गुरुवार को मुफस्सिल थाना में आयोजित मासिक क्राइम मीटिंग में कही. उन्होंने कहा कि आपराधिक चरित्र वाले लोगों पर हर समय नजर बनाये रखे, ताकि उनके द्वारा […]

आरक्षी अधीक्षक ने की मासिक क्राइम मीटिंग, कहा :

साहिबगंज : सूचना तंत्र को सभी थाना प्रभारी मजबूत करें. यह बातें जिले के पुलिस कप्तान सुनील भास्कर ने गुरुवार को मुफस्सिल थाना में आयोजित मासिक क्राइम मीटिंग में कही.

उन्होंने कहा कि आपराधिक चरित्र वाले लोगों पर हर समय नजर बनाये रखे, ताकि उनके द्वारा किये जा रही गतिविधि का पता चल सके. एसपी ने कहा कि सभी पदाधिकारी थाना क्षेत्र के लोगों से अच्छा संबंध बनाने का प्रयास करे. इससे अपराध पर ग्रामीणों के सहयोग से अंकुश लगाया जा सके. इसके पूर्व एसपी श्री भास्कर ने क्रमवार 12 थानों में अप्रैल माह मे दर्ज मामले की जानकारी ली.

इस अवसर पर डीएसपी चंद्रमोहन झा, प्रशिक्षु डीएसपी संदीप भगत, प्रकाश सोय, मेजर रफाइल मिंज, सार्जेट जसवंत लकड़ा, क्राइम रीडर मनोज सिंह, पी त्रिवेदी, नगर थाना प्रभारी एसके मिश्र, ओपी थाना प्रभारी राजेंद्र दास, मुफस्सिल थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी, बोरियो थाना प्रभारी विनोद तिर्की, बरहेट थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी, कोटालपोखर थाना प्रभारी अशोक कुमार, ता लझारी थाना प्रभारी उमेश राम, रांगा थाना प्रभारी ओक सिंह, राजमहल थाना प्रभारी द्वारिका राम, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी सुशील कुमार, राधानगर थाना प्रभारी निलेश कुमार, बरहरवा थाना प्रभारी राधेश्याम राम थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >