प्रतिनिधि, मंडरो विद्यालय चलें चलायें अभियान 2015 के तहत मंडरो प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा आवासीय विद्यालय गढ़रा में ‘ पहले पढ़ाई फिर विदाई ‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मंडरो प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सर्किल मरांडी, कल्याण पदाधिकारी राधा यादव, बीपीओ एहसान अहमद ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छात्राओं ने बेटी की पहले पढ़ाई, फिर विदाई पर नृत्य प्रस्तुत किया. नृत्य के माध्यम से सभी उपस्थित लोगों के बीच विद्यालय चलें चलायें अभियान का संदेश दिया. इसके बाद वक्ताओं ने बारी-बारी से जागरूकता के लिए अपना सुझाव दिया. इस अवसर पर बसाहा पंचायत के मुखिया कालू बास्की, विद्यालय के अध्यक्ष मीना मरांडी, वार्डन अमित टुडू, शिक्षिका टेरेसा सोरेन, वणाली,अब्दुल रहीम अंसारी, राजेश भगत सहित दर्जनों परियोजना कर्मी मौजूद थे. सदर प्रखंड के बेतौना पहाड़ के समीप कस्तूरबा विद्यालय में भी पहले पढ़ाई फिर विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें डीएसइ सुरेंद्र पांडे सहित कई पदाधिकारी, वार्डन, बीपीओ, शिक्षिका, शिक्षक उपस्थित थे. …………फोटो नं 29 एसबीजी 22 हैं.कैप्सन:कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि
ओके..... ' पहले पढ़ाई फिर विदाई ' कार्यक्रम आयोजित
प्रतिनिधि, मंडरो विद्यालय चलें चलायें अभियान 2015 के तहत मंडरो प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा आवासीय विद्यालय गढ़रा में ‘ पहले पढ़ाई फिर विदाई ‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मंडरो प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सर्किल मरांडी, कल्याण पदाधिकारी राधा यादव, बीपीओ एहसान अहमद ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम […]
