ओके..... शिक्षा सचिव आज साहिबगंज में

– करेंगी नामांकन का शुभारंभसाहिबगंज . विद्यालय चलें, चलायें अभियान को गति देने के लिए सूबे की शिक्षा सचिव अराधना पटनायक शुक्रवार को साहिबगंज आ रही हैं. मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती पटनायक सुबह आठ शहर के सिदो कान्हू स्टेडियम मैदान से बीआरपी सीआरपी व स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना करेंगी. […]

– करेंगी नामांकन का शुभारंभसाहिबगंज . विद्यालय चलें, चलायें अभियान को गति देने के लिए सूबे की शिक्षा सचिव अराधना पटनायक शुक्रवार को साहिबगंज आ रही हैं. मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती पटनायक सुबह आठ शहर के सिदो कान्हू स्टेडियम मैदान से बीआरपी सीआरपी व स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना करेंगी. जागरूकता रैली को आकर्षक बनाने के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से स्लोगन लिखा टी-शर्ट, टोपी आदि का वितरण किया जायेगा. स्कूली बच्चियों की ओर से साइकिल रैली निकाली जायेगी. इसके लिए शहर के आधे दर्जन स्कूलों में खास तैयारी की जा रही है. सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय के दो स्कूलों में शिक्षा सचिव खुद बच्चे के नामांकन लेकर अभियान का शुभारंभ करेंगी. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >