ओके::मारपीट का आरोप लगाया, थाने में दिया आवेदन

प्रतिनिधि, साहिबगंजमहादेवगंज निवासी समिता देवी ने बुधवार को मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर 10 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. दिये गये आवेदन में महिला ने कहा कि बुधवार सुबह नौ बजे अपने चापानल पर कपड़े धोने जा रही थी. इसी क्रम में मीरा देवी, गंगाजली देवी, सविता देवी, अंजू देवी, पूनम देवी, […]

प्रतिनिधि, साहिबगंजमहादेवगंज निवासी समिता देवी ने बुधवार को मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर 10 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. दिये गये आवेदन में महिला ने कहा कि बुधवार सुबह नौ बजे अपने चापानल पर कपड़े धोने जा रही थी. इसी क्रम में मीरा देवी, गंगाजली देवी, सविता देवी, अंजू देवी, पूनम देवी, माधुरी देवी, पूजा देवी, कमली देवी, मुन्ना यादव, विजय यादव पहुंच गये और मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी. इस क्रम में मैं और मेरे पति घायल हो गये. कहा कि उन लोगों से पुरानी दुशमनी थी. मुफस्सिल थाना प्रभारी बी चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायलों का इलाज कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >