दुर्घटना में महिला की मौत के बाद किया जाम

बरहेट : थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर मंगलवार को सड़क दुर्घटना में झबरी गांव की पुष्पलीना मुमरू की मौत के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होने से बरहेट-बोरियो मुख्य पथ आवागमन बाधित हो गया था.मामले की सूचना मिलते ही बरहेट बीडीओ राजीव कुमार, थाना प्रभारी […]

बरहेट : थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर मंगलवार को सड़क दुर्घटना में झबरी गांव की पुष्पलीना मुमरू की मौत के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होने से बरहेट-बोरियो मुख्य पथ आवागमन बाधित हो गया था.मामले की सूचना मिलते ही बरहेट बीडीओ राजीव कुमार, थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी मौके पर पहुंचे ओर ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराया. जिसके बाद थाना में एक समझौता बैठक किया गया.
जिसमें बीडीओ राजीव कुमार ने पारिवारिक लाभ योजना की राशि के स्थान पर मृतका की परिजन को सहायिका के स्थान पर नियुक्ति व इंदिरा आवास देने का आश्वासन दिया. तब जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >