पहाडि़या प्रधानों को मिला नेतृत्व का प्रशिक्षण

साहिबगंज: एफिकोर व ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से बोरियो प्रखंड के अंतर्गत पहाडि़या आदिम जनजाति प्रधानों का एक दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें 25 गांवों के ग्राम प्रधान व वार्ड सदस्य उपस्थित थे. एफिकोर के कार्यक्रम समन्वयक रफोन बाखला ने ग्राम प्रधान को गांव का नेतृत्व करने, किस प्रकार […]

साहिबगंज: एफिकोर व ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से बोरियो प्रखंड के अंतर्गत पहाडि़या आदिम जनजाति प्रधानों का एक दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें 25 गांवों के ग्राम प्रधान व वार्ड सदस्य उपस्थित थे. एफिकोर के कार्यक्रम समन्वयक रफोन बाखला ने ग्राम प्रधान को गांव का नेतृत्व करने, किस प्रकार कार्य करने आदि के बारे में बताया. साथ ही सभी ग्रामीण का ख्याल रखने कहा.

ज्ञान विज्ञान समिति के मिलन कुमार मिश्रा ने बताया कि वन अधिकार के अंतर्गत प्रत्येक गांव में सामुदायिक व व्यक्तिगत पट्टा लेने के फायदा का बताया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज मंडल, एस्तेर मालतो, प्रदीप दत्ता, सूरजा पहाडि़या, स्टीफन मालतो आदि लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >