ओके.... 10 दिन बाद ही धंस गयी सड़क

– सात लाख की राशि से कराया गया था निर्माण- डीसी ने नेतृत्व में डीआरडीए निदेशक कर चुके थे जांच- डीसी को नहीं सौंपी गयी थी जांच रिपोर्टप्रतिनिधि, साहिबगंजनगर पर्षद द्वारा सात लाख की राशि से बनाया गया सड़क 10 दिन बाद ही धंस गया. मंगलवार को पूर्वाहृन 10 बजे सड़क उस समय धंस गया […]

– सात लाख की राशि से कराया गया था निर्माण- डीसी ने नेतृत्व में डीआरडीए निदेशक कर चुके थे जांच- डीसी को नहीं सौंपी गयी थी जांच रिपोर्टप्रतिनिधि, साहिबगंजनगर पर्षद द्वारा सात लाख की राशि से बनाया गया सड़क 10 दिन बाद ही धंस गया. मंगलवार को पूर्वाहृन 10 बजे सड़क उस समय धंस गया जब एक खाली ट्रैक्टर वहां से गुजर रहा था. ट्रैक्टर का पिछला पहिया सड़क में धंस गया. सड़क पर तीन फीट लंबाई में करीब 15 से 20 इंच अंदर गड्ढा बन गया है. अब वहां दुर्घटना की स्थिति बनी हुई है. सड़क के निर्माण कार्य की अनियमितता भी पूरी तरह से उजागर हो गयी है. बताते चलें कि नप द्वारा पुराना सदर अस्पताल से क्लिनिक तक सड़क का निर्माण कराया गया था. इससे पहले सड़क के निर्माण कार्य की जांच डीसी उमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि कर चुके हैं. हालांकि जांच पैनल ने अबतक डीसी को रिपोर्ट नहीं सौंपी है. क्या कहते है नप के जेई नगर पर्षद के जेई धरनीधर सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी तरह का क्षतिग्रस्त होने पर संवेदक के द्वारा मरम्मती किया जायेगा. रोड निर्माण पूरा होने के बाद ही बिल की भी निकासी होगी. ……………………………………………………फोटो नंबर 21एसबीजी 28 हैकैप्सन: मंगलवार को बंगाली टोला में धंसा हुआ कालीकरण सड़क.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >