साहिबगंज : विद्यालयों में पेयजल की समस्या को लेकर सरकार गंभीर हो गयी है. इसके लिए पीएचइडी के अवर मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद ने जिले में विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार व डीएसई सुरेंद्र पांडेय को पत्र लिख कर ऐसे विद्यालयों की जांच कर उसकी सूची तैयार करने को कहा है.
पदाधिकारी विद्यालयों में शौचालय व चापाकलों की भी जांच करेंगे. इसकी जानकारी देते हुए डीएसई सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में इसकी जांच की जायेगी. ऐसे विद्यालयों की सूची बनायी जायेगी जिसमें शौचालय व पेयजल की सुविधा पूर्णरूपेण नहीं है. जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के बाद आवंटन भेजा जायेगा. ताकि विद्यालयों में इसकी व्यवस्था हो सके.
बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में 27 जुलाई तक की खेती छुट्टी है. फिलहाल प्रशासन के पास जो सूची उपलब्ध है उसमें जिले में विद्यालयों में से 147 में शौचालय, 193 में बालिका शौचालय व 159 में पेयजल की सुविधा उपलब्ध है.
