फरजी राशन कार्ड बनाने के आरोप में मुखिया गिरफ्तार

उधवा : फरजी ई राशन कार्ड बनाये जाने के मामले में राधानगर पुलिस ने रविवार शाम को श्रीधर पंचायत के मुखिया गणोश किर्तनियां को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मुखिया पर 57 फरजी ई राशन कार्ड बनाये जाने सहित अन्य मामले में अभियुक्त हैं. ज्ञात हो कि प्रभात खबर में श्रीधर पंचायत में बनाये गये 57 […]

उधवा : फरजी राशन कार्ड बनाये जाने के मामले में राधानगर पुलिस ने रविवार शाम को श्रीधर पंचायत के मुखिया गणोश किर्तनियां को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मुखिया पर 57 फरजी राशन कार्ड बनाये जाने सहित अन्य मामले में अभियुक्त हैं.

ज्ञात हो कि प्रभात खबर में श्रीधर पंचायत में बनाये गये 57 फीस फरजी राशन कार्ड के मामले में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था. श्रीधर कॉलोनी नंबर नौ के ग्रामीण मुकुंद चंद्र मंडल की शिकायत पर राधानगर थाना में मुखिया के खिलाफ फरजी राशन कार्ड बनाये जाने के मामले में कांड संख्या 215/13 भादवि की धारा 420, 468, 469, 120 बी/34 के तहत मामला प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी में राधानगर थाना प्रभारी द्वारिका राम, सअनि चंद्रमोहन उरांव दलबल के साथ थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >