गंगा किनारे कटाव से पहले ही
– रणविजय गुप्ता –
उधवा : विद्यालय के खिड़की दरवाजे तो दूर नींव में लगे ईंट तक गायब हो गये हैं. जहां सुंदर भवन हुआ करता था आज उसका नामो निशान तक नहीं है. विद्यालय भवन उखड़ जाने के कारण इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे भी घोर परेशानी में हैं.
कटाव में नहीं गया विद्यालय
विद्यालय भवन पूरी तरह कटाव में नहीं जा सकता. क्योंकि यह जगह अब कटाव से बचा हुआ है. किसके आदेश से भवन तोड़ा गया और किसने तोड़ा इसकी जानकारी तक लेना प्रखंड स्तरीय शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने मुनासिब नहीं समझा.
