ट्रांसफॉर्मर को चालू करवाने की मांग

कोटालपोखर : पथरिया सब–स्टेशन में लगे पांच मेगावाट के ट्रांसफॉर्मर को चालू करने की मांग उपभोक्ताओं ने की है. उपभोक्ता ओमकार मिश्र, जितेंद्र सिंह, रियाज राजा, मो हेदा, काजल आदि ने कहा कि पथरिया में नये ट्रांसफॉर्मर को चालू कर दिया. लेकिन इसे चालू नहीं किया गया. इसे चालू हो जाने से श्रीकुंड, कोटालपोखर, डोमपाड़ा […]

कोटालपोखर : पथरिया सबस्टेशन में लगे पांच मेगावाट के ट्रांसफॉर्मर को चालू करने की मांग उपभोक्ताओं ने की है. उपभोक्ता ओमकार मिश्र, जितेंद्र सिंह, रियाज राजा, मो हेदा, काजल आदि ने कहा कि पथरिया में नये ट्रांसफॉर्मर को चालू कर दिया. लेकिन इसे चालू नहीं किया गया.

इसे चालू हो जाने से श्रीकुंड, कोटालपोखर, डोमपाड़ा रामनगर को एक साथ सप्लाई मिलेगी.साथ ही लोगों को नियमित बिजली भी मिलेगी. वर्तमान में चारों फीडरों का संचालन एक साथ नहीं होता है. विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता पीएन सिंह ने बताया कि नये ट्रांसफॉर्मर को चालू करने के लिए देवघर से मिस्त्री बुलाया गया है. जल्द ही ट्रांसफॉर्मर लगवा दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >