साहिबगंज : एसबीआइ की पीबीबी शाखा में दो करोड़ की हेराफेरी

शाखा प्रबंधक ने दर्ज करायी लेखापाल पर प्राथमिकी साहिबगंज : भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा चौक बाजार की पीबीबी शाखा में कुछ ग्राहकों के जमा किये गये दो करोड़ रुपये की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है. शाखा प्रबंधक के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दरअसल, 29 दिसंबर […]

शाखा प्रबंधक ने दर्ज करायी लेखापाल पर प्राथमिकी

साहिबगंज : भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा चौक बाजार की पीबीबी शाखा में कुछ ग्राहकों के जमा किये गये दो करोड़ रुपये की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है. शाखा प्रबंधक के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दरअसल, 29 दिसंबर को शाखा के अंदर मामले के खुलासे के बाद शाखा प्रबंधक ने 30 दिसंबर की देर शाम नगर थाना को आवेदन दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेराफेरी का खेल बहुत दिनों से चल रहा था.

शेयर बाजार में लगाया है पैसा : लेखापाल चंदन कुमार ने ग्राहकों का लगभग दो करोड़ रुपये शेयर बाजार में लगा दिया है. यह सोचा कि पैसा डबल हो जायेगा. इस बीच ग्राहकों से चुराये गये पैसों को वापस खाता में डाल दूंगा. फिलहाल उसके खाते से निकासी पर रोक लगा दी गयी है.

क्या कहते हैं शाखा प्रबंधक

लेखापाल ने हेराफेरी करने की बात को स्वीकार कर ली है. प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गयी है. जल्द ही राशि रिकवर कर ली जायेगी.

सत्यजीत चक्रवर्ती, शाखा प्रबंधक,

भारतीय स्टेट बैंक पीबीबी शाखा

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

भारतीय स्टेट बैंक के पीबीबी शाखा के प्रबंधक ने अपने ही एक कर्मचारी के विरुद्ध दो करोड़ हेराफेरी का मामला दर्ज कराया है. कांड सं0 197/18 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

सूरज उरांव, प्रभारी थाना प्रभारी, नगर थाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

गंगा में लगातार हादसे चिंताजनक, एनडीआरएफ की हो यूनिट: सत्यप्रकाश

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें >