साहिबगंज : चिकित्सक ने अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो, प्राथमिकी

साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज ने चिकित्सक डॉ गुंजन गौरव पर अश्लील हरकत करने के बाद वीडियो बनाने का आरोप लगाया है. इसको लेकर महिला के परिजन व ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया. इसके बाद अस्पताल में प्रतिनियुक्त चिकित्सक अस्पताल छोड़ फरार हो गया. स्थिति यह हो गयी कि एक घंटे […]

साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज ने चिकित्सक डॉ गुंजन गौरव पर अश्लील हरकत करने के बाद वीडियो बनाने का आरोप लगाया है. इसको लेकर महिला के परिजन व ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया.
इसके बाद अस्पताल में प्रतिनियुक्त चिकित्सक अस्पताल छोड़ फरार हो गया. स्थिति यह हो गयी कि एक घंटे तक कोई चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुंचा. प्रभारी उपाधीक्षक डॉ पीपी पांडेय 8:45 बजे अस्पताल पहुंचे और मरीजों का इलाज किया. कर्मचारियों ने हंगामा की सूचना जिरवाबाड़ी ओपी को दी. पीड़ित महिला की शिकायत थाना में दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के आशियाने-दुकानें की जा रहीं ध्वस्त