साहिबगंज : समदा घाट में एलसीटी से पलटा आठ हाइवा, दो डूबने की आशंका

पहुंचे अधिकारी, क्रेन व गोताखोरों की मदद से राहत व बचाव कार्य जारी साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत समदा घाट पर रविवार की सुबह आठ हाइवा लोडिंग के क्रम में एलसीटी एक किनारे झुक गयी. इसमें चार हाइवा पलट कर गंगा में समा गये. जबकि चार हाइवा एलसीटी पर ही पलट गये. इससे घाट […]

पहुंचे अधिकारी, क्रेन व गोताखोरों की मदद से राहत व बचाव कार्य जारी
साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत समदा घाट पर रविवार की सुबह आठ हाइवा लोडिंग के क्रम में एलसीटी एक किनारे झुक गयी. इसमें चार हाइवा पलट कर गंगा में समा गये. जबकि चार हाइवा एलसीटी पर ही पलट गये. इससे घाट पर अफरातफरी मच गयी.
हाइवा पर सवार चालक व खलासी ने किसी तरह से अपनी जान बचायी. हालांकि इस दौरान एक ड्राइवर व एक खलासी डूबने की आशंका जतायी जा रही है. सूचना मिलते ही सदर एसडीओ अमित प्रकाश, सीओ रामनरेश सोनी, मुफस्सिल थाना प्रभारी रामहरिश निराला ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली. फिलहाल प्रशासन के प्रयास से गोताखोर गंगा घाट पर पहुंच चुके हैं.
इधर, लापता बताये जा रहे एक ड्राइवर व एक खलासी के परिजन घाट पहुंच चुके हैं. मिली जानकारी के अनुसार बोट पर छह हाइवा व दो अन्य पत्थर लदे वाहन थे. अन्य वाहनों के डूब जाने से उनका नंबर नहीं पता चल पाया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी वाहन रात में ही फ्लोटिंग बोट पर सवार हो चुके थे. सुबह फ्लोटिंग बोट एलसीटी के साथ मनिहारी बिहार जाने की तैयारी में थी. तभी फ्लोटिंग बोट असंतुलित होकर घाट से टकरा गयी. इससे एलसीटी से बंधी एक तरफ की रस्सी टूट गयी. रस्सी टूटते ही फ्लोटिंग बोट एक तरफ पलट गयी. बोट पर किनारे की तरफ सवार पत्थर लदे चार वाहन गंगा में डूब गये. वहीं अन्य चार वाहन बोट पर ही पलट गये.
प्रत्यक्षदर्शियो केे अनुसार घाट पर मौजूद घाट प्रबंधक के कर्मियों ने बोट को संभालने की भरपूर कोशिश की. लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली. इधर, दुर्घटना के बाद वाहन चालक अनिल कुमार, अरविंद कुमार, हीरालाल यादव, ब्रह्मदेव यादव, नीरज यादव किसी तरह तैर कर बाहर निकले. बताया कि वाहन (जेएच 17 जी 4050) का चालक दिल मोहन सिंह व खलासी विकास यादव लापता है. मुफस्सिल थाना प्रभारी राम हरीश निराला ने बताया कि लापता लोगों को ढूंढ़ने के लिए गोताखोर लगाये गये हैं. क्रेन के सहारे राहत व बचाव कार्य जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.