आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों को भोजन कराने का स्थान नहीं है, बल्कि यह देश के भविष्य के निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र है

एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित कर 17 नवचयनित सेविकाओं-सहायिकाओं को दिया गया नियुक्ति-पत्र, बोले डीसी

साहिबगंज

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा सोमवार को सिदो-कान्हू सभागार में आरएम-जनमन व डीए-जगुआ योजनांतर्गत नवचयनित आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं के बीच नियुक्ति-पत्र वितरण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीसी हेमंत सती, डीडीसी सतीश चंद्रा, आइटीडीए निदेशक संजय कुमार दास उपस्थित रहे. मुख्य अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया. डीसी हेमंत सती ने कार्यशाला का शुभारंभ किया. नवचयनित सेविका एवं सहायिकाओं को बधाई देते हुए डीसी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों को भोजन कराने का स्थान नहीं है, बल्कि यह देश के भविष्य के निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र है. उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म से लेकर शुरुआती 1500 दिनों तक उसके मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं. उन्होंने सेविकाओं से आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें. डीडीसी सतीश चंद्रा ने कहा कि नवनियुक्त सेविका एवं सहायिकाओं के लिए प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने केंद्र को नियमित रूप से समय पर खोलने, बच्चों की उपस्थिति, पोषण, स्वच्छता, पेयजल एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया. कार्यक्रम के दौरान कुल 17 नवचयनित आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका मंडरो प्रखंड के दामिन भीटटा पंचायत अंतर्गत बड़ा भेराडा केंद्र की सहायिका सिलबिया टुडू, सिमडा पंचायत अंतर्गत बरमसिया केंद्र की सेविका मिनिता बेसरा, दामिन भिटटा पंचायत अंतर्गत चार्लडीह केंद्र की सेविका ललिता किस्कू, दामिन भिटटा पंचायत अंतर्गत कानी पहाड़ केंद्र की रेबिका पहाड़िन, बच्चा पंचायत अंतर्गत बाबूपुर केंद्र की सहायिका रेखा मालतो, खेरवा पंचायत अंतर्गत अमडाबेरो केंद्र की सेविका मार्था मालतो, बरहेट प्रखंड अंतर्गत खेरवा पंचायत अंतरग्त पेटखसा मांझी टोला केंद्र की सेविका पूजा मिर्धा, बरमसिया पंचायत अंतर्गत धोबडीहा केंद्र की सेविका दुलाड टुडू, बरमसिया पंचायत अंतर्गत छोटा पत्थरचपटी केंद्र की सेविका बेबी मालतो, तलबडिया पंचायत अंतर्गत चिहार पहाड़ केंद्र की सेविका सुशीला मालतो, छुछी पंचायत अंतर्गत कोटरामो केंद्र की सहायिका फुलमुनी पहाड़िन, छुछी पंचायत अंतर्गत छूछी प्रधान टोला केंद्र की सहायिका लुखी हेम्ब्रम, बरमसिया पंचायत अंतर्गत छोटा पत्थरचपटी केंद्र की सहायिका मधु पहाड़िन, हिरणपुर पंचायत अंतर्गत दुमदुमी केंद्र की सहायिका मोनिका किस्कू, उधवा प्रखंड की जोंका पंचायत अंतर्गत टेकुआडांगा केंद्र की सेविका सीमा कुमारी, बरहरवा प्रखंड की सातगाछी पंचायत अंतर्गत रानीग्राम केंद्र की सेविका ममता कुमारी, बोरियो प्रखंड मोती पहाड़ी पंचायत अंतर्गत राजहन केंद्र की सेविका मेरी मरांडी को चयन पत्र दिया गया, जबकि कई सेविकाओं को मोबाइल भी दिया गया है. इस अवसर पर परियोजना निदेशक आइटीडीए सह प्रभारी डीएसडब्ल्यूओ संजय कुमार दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >