राजमहल जेल में छापा, प्रभाकर मंडल के पास से मिला मोबाइल

राजमहल : गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे, राजमहल विधायक अनंत ओझा व व्यवसायी भुवानियां को जान से मारने की धमकी मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर राजमहल एसडीओ चिंटू दोराई बुरु की उपस्थिति में डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में सोमवार को राजमहल उपकारा में […]

राजमहल : गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे, राजमहल विधायक अनंत ओझा व व्यवसायी भुवानियां को जान से मारने की धमकी मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर राजमहल एसडीओ चिंटू दोराई बुरु की उपस्थिति में डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में सोमवार को राजमहल उपकारा में छापेमारी की गयी.
छापेमारी के दौरान जेल में बंद कुख्यात अपराधी प्रभाकर मंडल के पास से पुलिस को एक मोबाइल सहित कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं. इस दौरान पुलिस ने तेज कंपनी का एक मोबाइल, उस्तरा, ब्लेड, लाइटर सहित तंबाकू के कई पैकेट बरामद किए हैं. डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि इन सामानों की बरामदगी से यह प्रतीत होता है कि जेल में प्रभाकर मंडल को अतिरक्ति सुविधा दी जा रही थी. उसे उसके भाई तथा पिता को एक ही बैरक में रखा गया था.
इससे जेल प्रशासन पर सवालिया निशान उठ खड़ा होता है. छापेमारी दल में राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर सूरज उरांव, बरहरवा पुलिस इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार राय, कोटालपोखर थाना प्रभारी मनोज कुमार, तालझारी थाना प्रभारी राम हरीश निराला, तीनपहाड़ थाना प्रभारी परशुराम पासवान, राजमहल थाना प्रभारी सुशील कुमार, राधानगर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >